Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

भांगड़ बम विस्फोट केस में एनआईए का बड़ा खुलासा : पूर्व विधायक शौकत मोल्ला ही है मुख्य साजिशकर्ता

भांगड़ बम विस्फोट मामले की जांच में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गंभीर खुलासे किए हैं। शनिवार सुबह एजेंसी ने बयान जारी कर बताया है कि गिरफ्तार पूर्व विधायक शौकत मोल्ला इस मामले में न केवल फरार आरोपित था, बल्कि उसे विस्फोट की साजिश में मुख्य भूमिका निभाने वाला बताया गया है।
 

06 Jun 2026

भांगड़ बम विस्फोट केस में एनआईए का बड़ा खुलासा : पूर्व विधायक शौकत मोल्ला ही है मुख्य साजिशकर्ता

कोलकाता। भांगड़ बम विस्फोट मामले की जांच में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गंभीर खुलासे किए हैं। शनिवार सुबह एजेंसी ने बयान जारी कर बताया है कि गिरफ्तार पूर्व विधायक शौकत मोल्ला इस मामले में न केवल फरार आरोपित था, बल्कि उसे विस्फोट की साजिश में मुख्य भूमिका निभाने वाला बताया गया है।

एनआईए की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, शौकत मोल्ला को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसी का दावा है कि वह लंबे समय से फरार था और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। यह गिरफ्तारी उस मामले में की गई है जिसमें विधानसभा चुनाव से पहले भांगड़ इलाके में देसी बम निर्माण के दौरान विस्फोट हुआ था। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

जांच में एनआईए ने पाया है कि शौकत मोल्ला इस पूरे मामले में “मुख्य साजिशकर्ता” था। एजेंसी के अनुसार, उसने अन्य आरोपितों को बम बनाने के लिए निर्देश दिए थे और विस्फोट के बाद घटनास्थल को प्रभावित करने यानी सबूतों को नष्ट करने या बदलने के निर्देश भी दिए थे।

एनआईए ने यह भी बताया कि यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले तीन आरोपितों को पकड़ा जा चुका है। हाल ही में एक अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसने विस्फोट के बाद मृतक और घायलों को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से ले जाने में मदद की थी।

एजेंसी के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है ताकि इस घटना से जुड़ी संभावित बड़ी साजिश और नेटवर्क का पता लगाया जा सके। यह मामला गृह मंत्रालय के आदेश पर एनआईए द्वारा राज्य पुलिस से अपने हाथ में लेने के बाद आगे बढ़ाया गया था।

एनआईए के इस खुलासे के बाद मामले की जांच और भी गंभीर मोड़ पर पहुंच गई है। अब एजेंसी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसमें और भी लोग शामिल थे या किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से इसका संबंध है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भांगड़ बम विस्फोट केस में एनआईए का बड़ा खुलासा : पूर्व विधाय
भांगड़ बम विस्फोट मामले की जांच में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने गंभीर खुलासे किए हैं। शनिवार सुबह एजेंसी ने बयान जारी कर बताया है कि गिरफ्तार पूर्व विधा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News