Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने के साथ ही वे राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

06 Jun 2026

वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित होने के साथ ही वे राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने 36 वर्ष पुराना वह रिकॉर्ड तोड़ा, जो महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था।

सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 वर्ष की आयु में भारत के लिए पदार्पण किया था और उनका यह रिकॉर्ड लंबे समय तक कायम रहा।

बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने केवल प्रभाव नहीं छोड़ा, बल्कि पूरे सत्र में अपना दबदबा कायम रखा।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए वैभव ने सत्र के बाद दिए जाने वाले पुरस्कारों में भी शानदार सफलता हासिल की। उन्होंने सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी, सत्र के उभरते खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठ प्रहारक, सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी और सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी जैसे कई बड़े सम्मान अपने नाम किए।

15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने पूरे सत्र में 776 रन बनाए और 237.30 की अद्भुत प्रहार दर दर्ज की। उन्होंने रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए और कई पुराने आईपीएल रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।

बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने पूरे देश में शीर्ष स्तर के गेंदबाजी आक्रमणों के खिलाफ प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए टी-20 क्रिकेट में नए मानक स्थापित किए और भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में अपनी जगह मजबूत की।

भारतीय टीम 26 और 28 जून को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। इसके बाद 01 से 11 जुलाई तक इंग्लैंड दौरे पर पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला होगी।

वर्ष 2026 के एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक टी-20 प्रारूप में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान की टीमें स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

प्रतियोगिता की शुरुआत 24 से 26 सितंबर तक प्रारंभिक चरण से होगी। इसके बाद 28 एवं 29 सितंबर को क्वार्टर फाइनल, 01 अक्टूबर को सेमीफाइनल तथा 03 अक्टूबर को कांस्य पदक मुकाबला और स्वर्ण पदक फाइनल खेला जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले सबसे कम
भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे तथा एशियाई खेलों के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में चयन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News