Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

मेकर्स ने बदला 'लाहौर 1947' का टाइटल, रिलीज का भी किया ऐलान

फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।

09 Jun 2026

मेकर्स ने बदला 'लाहौर 1947' का टाइटल, रिलीज का भी किया ऐलान

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'लाहौर 1947' का शीर्षक आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है। निर्माताओं ने फिल्म का नया नाम 'बटवारा 1947' घोषित करते हुए इसका मोशन पोस्टर भी जारी कर दिया है। लंबे समय से फिल्म के टाइटल बदलने की चर्चा चल रही थी, जिस पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।

सोशल मीडिया पर जारी मोशन पोस्टर के साथ सनी देओल ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया। अभिनेता ने लिखा, "नफरत और भय के दौर में उन्होंने साहस को चुना। 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें 'बटवारा 1947'।" पोस्टर में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, अली फजल और करण देओल की झलक भी देखने को मिली है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए प्रीति जिंटा लंबे समय बाद अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं।

भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म आजादी और बंटवारे के दौर की भावनात्मक तथा ऐतिहासिक कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। फिल्म की रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला भी देखने को मिलेगा, क्योंकि 14 अगस्त 2026 को ही इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मेकर्स ने बदला 'लाहौर 1947' का टाइटल, रिलीज का भी किया ऐलान
फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News