वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
इसी कड़ी में गुरुवार को सिलीगुड़ी स्थित मिनी शाखा सचिवालय उत्तरकन्या में राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने एक उच्चस्तरीय बैठक की।
सिलीगुड़ी। आगामी 18 जून से शुरू होने वाले राज्य बजट सत्र 2026 से पहले उत्तर बंगाल के विकास को लेकर सरकार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को सिलीगुड़ी स्थित मिनी शाखा सचिवालय उत्तरकन्या में राज्य के वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने एक उच्चस्तरीय बैठक की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक और वित्त राज्य मंत्री आनंदमय बर्मन भी मौजूद रहे। इसके अलावा दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी बजट पेश होने से पहले उत्तर बंगाल के उद्योग, व्यापार और आर्थिक ढांचे से जुड़ी समस्याओं और संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करना था। विभिन्न उद्योग और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगें, समस्याएं और सुझाव सीधे वित्त मंत्री के सामने रखे।
बैठक में क्षेत्र के औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और व्यापार को बढ़ावा देने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया।
माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए सरकार उत्तर बंगाल की आर्थिक जरूरतों को बजट में प्राथमिकता देने की तैयारी कर रही है।