Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

असली तृणमूल कौन है, इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा : काकाेली घोष दस्तिदार

विपक्ष के नेता और पार्टी के भीतर अलग धड़े के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन दावों से उनका कोई संबंध नहीं है

11 Jun 2026

असली तृणमूल कौन है, इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा : काकाेली घोष दस्तिदार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कथित विभाजन को लेकर चल रही अटकलों के बीच बारासात से लाेकसभा सांसद काकाेली घोष दस्तिदार के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि पार्टी के भीतर एक अलग समूह के साथ लगभग 20 सांसद जुड़े हुए हैं और “असली तृणमूल” का फैसला चुनाव आयोग करेगा।
गुरुवार को मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि उनके साथ 20 सांसद हैं और वे सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ रहने के पक्ष में हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारे साथ 20 सांसद हैं, इसलिए असली तृणमूल हम ही हैं। अंतिम फैसला चुनाव आयोग करेगा।
यह बयान ऐसे समय आया है जब टीएमसी के भीतर नेतृत्व और संगठन को लेकर असंतोष की चर्चाएं तेज हैं और पार्टी के भीतर दो धड़ों की अटकलें राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
काकाेली घोष दस्तिदार ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को हाल के चुनावी परिणामों से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने दावा किया कि यह प्रक्रिया अचानक नहीं शुरू हुई, बल्कि पिछले लगभग दो वर्षों से इस पर चर्चा चल रही थी। उन्होंने कहा कि यह कहना गलत है कि हम चुनाव हारने के बाद ऐसा कर रहे हैं। यह प्रक्रिया दो साल से चल रही है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ 40 वर्षों का संबंध रहा है, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में वे अलग राजनीतिक रुख अपना रहे हैं।
विपक्ष के नेता और पार्टी के भीतर अलग धड़े के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन दावों से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि ऋतब्रत बनर्जी क्या करना चाहते हैं, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हम पहले ही एनडीए के साथ रहने का निर्णय ले चुके हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असली तृणमूल कौन है, इसका फैसला चुनाव आयोग करेगा : काकाेली
विपक्ष के नेता और पार्टी के भीतर अलग धड़े के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन दावों से उनका कोई संबंध नहीं है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News