Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हल्दिया में सियासी तनाव के बीच भाजपा विधायक की गाड़ी से घर लौटे टीएमसी सदस्य

पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में शुक्रवार को राजनीतिक तनाव के बीच सौजन्य की एक अलग तस्वीर देखने को मिली। तृणमूल कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों को विरोध प्रदर्शन के कारण देर रात तक कार्यालय में रुकना पड़ा, जिसके बाद सुभाष चंद्र पंजा ने अपनी गाड़ी भेजकर उन्हें घर पहुंचाने की व्यवस्था की।

13 Jun 2026

हल्दिया में सियासी तनाव के बीच भाजपा विधायक की गाड़ी से घर लौटे टीएमसी सदस्य

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में शुक्रवार को राजनीतिक तनाव के बीच सौजन्य की एक अलग तस्वीर देखने को मिली। तृणमूल कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों को विरोध प्रदर्शन के कारण देर रात तक कार्यालय में रुकना पड़ा, जिसके बाद सुभाष चंद्र पंजा ने अपनी गाड़ी भेजकर उन्हें घर पहुंचाने की व्यवस्था की।

जानकारी के अनुसार, हल्दिया पंचायत समिति की अध्यक्ष मौमिता घोड़ाई, उपाध्यक्ष श्रीकांत माइती और अन्य सदस्य शुक्रवार को कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ नाराज लोग कार्यालय के बाहर जमा हो गए और विरोध जताने के लिए अंडे लेकर खड़े रहे। स्थिति को देखते हुए पंचायत समिति के सदस्य देर रात तक कार्यालय के अंदर ही रुके रहे।

घटना की जानकारी मिलने पर महिषादल के भाजपा विधायक सुभाष चंद्र पांजा आगे आए और अपनी गाड़ी से तृणमूल सदस्यों को सुरक्षित घर भिजवाया। विधायक ने कहा कि उन्हें खबर मिली थी कि सदस्य डर के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने मदद की व्यवस्था की।

गौरतलब है कि हल्दिया पंचायत समिति की कुल 12 सीटों में वर्ष 2023 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने सात सीटें जीतकर बोर्ड पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा को पांच सीटें मिली थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हल्दिया में सियासी तनाव के बीच भाजपा विधायक की गाड़ी से घर ल
पूर्व मेदिनीपुर के हल्दिया में शुक्रवार को राजनीतिक तनाव के बीच सौजन्य की एक अलग तस्वीर देखने को मिली। तृणमूल कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों को विरोध प्रदर्श





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News