Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मदन मित्रा के खिलाफ जांच में नए खुलासे, रिश्वत लेकर अवैध नियुक्तियां करवाने का आरोप

पश्चिम बंगाल के चर्चित नगर निकाय भर्ती घोटाले की जांच में तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्र का नाम प्रमुखता से सामने आया है। शनिवार को उनसे जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है।

13 Jun 2026

मदन मित्रा के खिलाफ जांच में नए खुलासे, रिश्वत लेकर अवैध नियुक्तियां करवाने का आरोप

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चर्चित नगर निकाय भर्ती घोटाले की जांच में तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्र का नाम प्रमुखता से सामने आया है। शनिवार को उनसे जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, मदन मित्र पर कामरहाटी समेत कई नगर निकायों में कथित तौर पर अयोग्य उम्मीदवारों को अवैध रूप से नौकरी दिलाने और इसके बदले नकद राशि तथा सोने के रूप में रिश्वत लेने के आरोप हैं।

जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि नगर निकायों में 125 से अधिक कथित अवैध नियुक्तियों में मदन मित्र की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। आरोप है कि नौकरी दिलाने के बदले उम्मीदवारों से धन, सोना और कीमती सामान वसूले जाते थे। हालांकि जांचकर्ताओं का मानना है कि कथित रिश्वत सीधे मदन मित्र तक नहीं पहुंचती थी, बल्कि बिचौलियों के माध्यम से उनके पास पहुंचाई जाती थी। इसी कारण कथित मध्यस्थों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

नगर निकाय भर्ती अनियमितता का मामला उस समय सामने आया था जब विद्यालय भर्ती घोटाले की जांच के दौरान कारोबारी अयन शील के ठिकानों से बड़ी संख्या में दस्तावेज, उत्तर पुस्तिकाएं और ओएमआर शीट बरामद हुई थीं। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इन दस्तावेजों से नगर निकायों में भी कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नौकरी बेचने के संकेत मिले थे।

सूत्रों के अनुसार, जांच में यह भी देखा जा रहा है कि क्या योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार कर धन के बदले नियुक्तियां दी गई थीं। वित्तीय लेन-देन, कथित बिचौलियों के नेटवर्क और भर्ती प्रक्रिया में प्रभावशाली व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मदन मित्रा के खिलाफ जांच में नए खुलासे, रिश्वत लेकर अवैध निय
पश्चिम बंगाल के चर्चित नगर निकाय भर्ती घोटाले की जांच में तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्र का नाम प्रमुखता से सामने आया है। शनिवार को उनसे जुड़े कई ठिकानों पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News