Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिलीगुड़ी में अवैध टोल वसूली पर कार्रवाई, विधायक शिखा चटर्जी ने बंद कराया संग्रह

फुलबाड़ी बाईपास पर अवैध टोल वसूली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने रविवार को खुद मौके पर पहुंचकर टोल संग्रह बंद करा दिया। विधायक शिखा चटर्जी एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने फुलबाड़ी पहुंची थी, जहां उनकी नजर बाईपास पर हो रही टोल वसूली पर पड़ी।

14 Jun 2026

सिलीगुड़ी में अवैध टोल वसूली पर कार्रवाई, विधायक शिखा चटर्जी ने बंद कराया संग्रह

सिलीगुड़ी। फुलबाड़ी बाईपास पर अवैध टोल वसूली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने रविवार को खुद मौके पर पहुंचकर टोल संग्रह बंद करा दिया। विधायक शिखा चटर्जी एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने फुलबाड़ी पहुंची थी, जहां उनकी नजर बाईपास पर हो रही टोल वसूली पर पड़ी। उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए मौके पर जाकर टोल वसूली रुकवा दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के नाम पर फुलबाड़ी बाईपास से फुलबाड़ी-घोषपुकुर सड़क तक छोटे-बड़े मालवाहक और यात्री वाहनों से अवैध रूप से टोल वसूला जा रहा था।

गौरतलब है कि मई महीने में राजनीतिक बदलाव के बाद भाजपा समर्थकों ने भी इस टोल प्लाजा पर पहुंचकर टोल वसूली बंद कराई थी। उस समय आरोप था कि वाहन चालकों से 100 से 500 रुपये तक वसूले जा रहे थे। हालांकि कुछ समय बाद एक नोटिस जारी कर फिर से टोल संग्रह शुरू कर दिया गया था।

विधायक शिखा चटर्जी ने कहा कि मुझे पहले से शिकायत मिल रही थी कि यहां अवैध तरीके से पैसे वसूले जा रहे है। आज खुद देखने के बाद मैंने तुरंत कार्रवाई करते हुए टोल बंद करा दिया। इस तरह की अवैध वसूली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में दोबारा टोल शुरू करने की कोशिश हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिलीगुड़ी में अवैध टोल वसूली पर कार्रवाई, विधायक शिखा चटर्जी
फुलबाड़ी बाईपास पर अवैध टोल वसूली के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी ने रविवार को खुद मौके पर पहुंचकर टो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News