Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराकर अपना पहला मुकाबला जीत लिया। एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया।

14 Jun 2026

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

मैनचेस्टर। छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराकर अपना पहला मुकाबला जीत लिया। एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में शानदार प्रदर्शन किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने पड़े। इसके बाद फोबे लिचफील्ड ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों पर 51 रन बनाए। उनकी तेजतर्रार पारी ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को गति दी और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

मध्यक्रम में एलिस पेरी ने 36 रन और जॉर्जिया वेयरहैम ने 32 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंतिम ओवरों में एनाबेल सुदरलैंड ने तेज रन जोड़कर टीम का स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकशान पर 172 रन तक पहुंचा दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 44 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने नादिन डी क्लर्क के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी भी की, लेकिन लगातार गिरते विकेटों के कारण टीम लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच सकी।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी को बिखेर दिया। वेयरहैम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि सोफी मोलिनेक्स और अलाना किंग ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने 65 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की और अपने खिताब अभियान के लिए सकारात्मक संकेत दिए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन
छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराकर अपना पहला मुकाबला जीत लिया। एमि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News