वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि विकास को आगे बढ़ाने के लिए है
कर्सियांग। कर्सियांग में आयोजित एक सभा में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहाड़ के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने पहाड़ के लोगों के साथ अपने पुराने संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लंबे समय से पहाड़ की साथी रही है और उनकी उम्मीदों को पूरा किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक जुलाई से पहाड़ के निवासियों को 125 दिनों के रोजगार का लाभ मिलेगा। रोजगार के मुद्दे पर भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अब शिक्षक भर्ती में कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा और जल्द ही पुलिस में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे पहाड़ के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
इसके अलावा, उन्होंने घोषणा की कि पहाड़ी क्षेत्रों की सभी महिलाओं को ‘अन्नपूर्णा योजना’ का लाभ दिया जाएगा। जनजातीय समुदाय के लोगों को राशन में विशेष सब्सिडी और बिजली बिल में छूट भी दी जाएगी।
स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में साढ़े छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा।
उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले राज्य में नकारात्मक सोच वाली सरकार थी, लेकिन अब उनका उद्देश्य केवल काम करना और पहाड़ का विकास करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि विकास को आगे बढ़ाने के लिए है।