Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भीषण गर्मी से बेहाल बंगाल, 48 घंटे में बारिश के आसार

अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हो रही है।

17 Jun 2026

भीषण गर्मी से बेहाल बंगाल, 48 घंटे में बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी और उमस का दौर लगातार जारी है, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के अधिकांश हिस्सों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का अधिक सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हो रही है।

अलीपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने दोपहर के समय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसमी दबाव के कारण अगले दो से तीन दिनों के भीतर राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से कई क्षेत्रों में तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों के लिए सतर्कता अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जाएगी और पिछले कई दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के मौसम में फिलहाल अंतर देखा जा रहा है।

उत्तर बंगाल के कूचबिहार सहित आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। यहां आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जिसके चलते शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

वहीं दक्षिण बंगाल के जिलों में दिनभर मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। हालांकि स्थानीय स्तर पर गरज वाले बादल बनने से कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सप्ताह के अंत तक मॉनसून की सक्रियता और बंगाल की खाड़ी में बने दबाव का संयुक्त प्रभाव पूरे राज्य में दिखाई देगा। इसके चलते पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश शुरू होने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भीषण गर्मी से बेहाल बंगाल, 48 घंटे में बारिश के आसार
अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा में नमी का स्तर अधिक होने के कारण वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हो रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News