Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन पर ओम बिरला और अमित शाह समेत शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया प्रेरणा और सेवा का प्रतीक

नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मु के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

20 Jun 2026

राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन पर ओम बिरला और अमित शाह समेत शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया प्रेरणा और सेवा का प्रतीक

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत शीर्ष नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मु के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साधारण परिवेश से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की उनकी प्रेरणादायी यात्रा करोड़ों भारतीयों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के लिए आशा, परिश्रम और संकल्प का सशक्त संदेश है। उन्होंने राष्ट्रपति के गरिमामय नेतृत्व और विकसित भारत के निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रेरणास्रोत बताया।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु के कार्यकाल को नारी सम्मान, जनकल्याण और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उपलब्धियों से भरा बताया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है तथा समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रपति की यात्रा को भारतीय लोकतंत्र की शक्ति का प्रतीक बताया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति के सादगीपूर्ण जीवन, जनजातीय समाज के उत्थान के प्रति उनके समर्पण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा को देशवासियों के लिए प्रेरणादायी बताया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति मुर्मु को राष्ट्र की प्रेरणा और सेवाभाव की प्रतिमूर्ति बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष से शिखर तक की अनुकरणीय गाथा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनके सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को प्रेरणास्रोत बताया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने नयाब सिंह सैनी कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संघर्ष, सेवा और नेतृत्व से देश की करोड़ों बेटियों और महिलाओं को नए सपने देखने और उन्हें साकार करने का विश्वास दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति मुर्मु को जन्मदिन पर ओम बिरला और अमित शाह समेत शी
नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मु के संघर्षपूर्ण जीवन, सादगी, संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News