Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

विंबलडन 2026 के ऐतिहासिक आगाज़ के लिए तैयार सिनर और स्वियातेक

विश्व के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 का आगाज़ इस बार एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा। गत पुरुष एकल चैंपियन यानिक सिनर 29 जून को सेंटर कोर्ट पर पहला मुकाबला खेलेंगे और ऐसा करने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बन जाएंगे।

24 Jun 2026

विंबलडन 2026 के ऐतिहासिक आगाज़ के लिए तैयार सिनर और स्वियातेक

जिनेवा। विश्व के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 का आगाज़ इस बार एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा। गत पुरुष एकल चैंपियन यानिक सिनर 29 जून को सेंटर कोर्ट पर पहला मुकाबला खेलेंगे और ऐसा करने वाले पहले इतालवी खिलाड़ी बन जाएंगे।

पिछले वर्ष पुरुष एकल खिताब जीतने वाले 24 वर्षीय सिनर के लिए यह उपलब्धि बेहद खास है। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि सेंटर कोर्ट पर पहला मुकाबला खेलना उनके लिए रोमांचकारी क्षण होगा। उनके अनुसार विंबलडन का वातावरण दुनिया के किसी भी अन्य टेनिस कोर्ट से अलग है और उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में वही सेंटर कोर्ट पर उतरेंगे।

महिला वर्ग में गत चैंपियन इगा स्वियातेक दूसरे दिन सेंटर कोर्ट पर अभियान की शुरुआत करेंगी। पिछले वर्ष खिताब जीतकर वे विंबलडन महिला एकल चैंपियन बनने वाली पहली पोलिश खिलाड़ी बनी थीं।

स्वियातेक ने कहा कि विंबलडन ट्रॉफी जीतना उनके लिए शब्दों से परे अनुभव था। उन्होंने बताया कि घास के कोर्ट पर अपने खेल को ढालने के लिए उन्होंने लंबे समय तक मेहनत की और आक्रामक खेल शैली अपनाने पर विशेष ध्यान दिया। उनके अनुसार विंबलडन के समृद्ध इतिहास का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व की बात है।

विंबलडन के इतिहास में कई महान खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। ब्योर्न बोर्ग, क्रिस एवर्ट, स्टेफन एडबर्ग, पैट राफ्टर और रोजर फेडरर जैसे दिग्गजों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टेनिस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

पांच बार लगातार विंबलडन चैंपियन रहे ब्योर्न बोर्ग ने अपने पहले खिताब की याद ताजा करते हुए कहा कि ग्रस कोर्ट पर सफल होने के लिए उन्हें अपने खेल में बदलाव करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि सही लय और रणनीति मिलने के बाद ही वे इस सतह पर सहज महसूस करने लगे और यही उनकी सफलता का आधार बना।

इस बार भी कई युवा सितारे पहली बार विंबलडन खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। महिला वर्ग में हाल ही में फ्रेंच ओपन जीतने वाली मीरा आंद्रेएवा, बेलिंडा बेनचिच, कोको गॉफ, मारिया सक्कारी और किनवेन झेंग प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।

पुरुष वर्ग में जोआओ फोन्सेका, टेलर फ्रिट्ज, बेन शेल्टन और स्टेफानोस सित्सिपास जैसे खिलाड़ी खिताब की दौड़ में नजर आएंगे।

149 वर्षों के गौरवशाली इतिहास वाले विंबलडन में इस बार भी दुनिया भर के टेनिस प्रेमियों की निगाहें सेंटर कोर्ट पर टिकी रहेंगी, जहां एक बार फिर नए अध्याय लिखे जाएंगे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विंबलडन 2026 के ऐतिहासिक आगाज़ के लिए तैयार सिनर और स्वियाते
विश्व के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 2026 का आगाज़ इस बार एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा। गत पुरुष एकल चैंपियन यानिक सिनर 29 जून को सेंटर कोर्ट पर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News