Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

यूसीसी बिल से पहले हुमायूं कबीर की भावुक अपील

कानून का सम्मान करें, लुंगी बांधकर सड़कों पर न उतरें

26 Jun 2026

यूसीसी बिल से पहले हुमायूं कबीर की भावुक अपील

कोलकाता। विधानसभा में आगामी सोमवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश किए जाने की प्रबल संभावनाओं के बीच पूर्व विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुस्लिम समुदाय से शांति, संयम और भाईचारा बनाए रखने की एक बेहद महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने समुदाय के लोगों से देश के कानून का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी प्रकार के उकसावे या भावना में बहकर हिंसक गतिविधियों में शामिल न होने का पुरजोर आग्रह किया है। 
सोशल मीडिया पर जारी अपने एक विशेष संदेश में हुमायूं कबीर ने वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए लिखा कि वर्तमान में इस्लामोफोबिया के कारण दुनिया के कई हिस्सों में मुसलमान पहले से ही निशाने पर हैं, इसलिए यहाँ किसी भी बाहरी उकसावे में आकर 'लुंगी या पायजामा समेटकर तुरंत सड़क पर उतरनेÓ जैसी जल्दबाजी या आक्रामक कदम से हर हाल में बचना चाहिए। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि वे अपने परिवार और बच्चों के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखें और किसी भी प्रकार के विवाद या हिंसा से खुद को दूर रखें। 
इसके साथ ही पूर्व आईपीएस अधिकारी ने धार्मिक नेताओं, मौलानाओं और मौलवियों से भी इस संवेदनशील माहौल में विशेष संयम बरतने का अनुरोध किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मंचों से किसी भी समुदाय के खिलाफ कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ बयान नहीं दिया जाना चाहिए, बल्कि सभी धर्मों के लोगों को एक-दूसरे के विश्वासों का सम्मान करना चाहिए ताकि सामाजिक सौहार्द की नींव कमजोर न हो। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र आमंत्रित किया है, जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश किए जाने की पूरी तैयारी है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में सत्ता में आने पर बंगाल में यूसीसी लागू करने का बड़ा वादा किया था। देश में उत्तराखंड और गुजरात जैसे राज्यों में यह व्यवस्था पहले ही अमलीजामा पहन चुकी है, जबकि असम में भी हाल ही में इससे संबंधित विधेयक पारित किया गया है, जिसके बाद अब बंगाल में इस विधायी कदम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल चरम पर पहुंच गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


यूसीसी बिल से पहले हुमायूं कबीर की भावुक अपील
कानून का सम्मान करें, लुंगी बांधकर सड़कों पर न उतरें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News