Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

तृणमूल के बैंक खाते और पार्टी फंड पर अधिकार के लिए हाईकोर्ट पहुंचा ममता गुट

तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक फंड और बैंक खातों पर नियंत्रण को लेकर चल रहा विवाद अब कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंच गया है। कालीघाट तृणमूल खेमे की ओर से दायर याचिका में पार्टी फंड पर अधिकार तय करने की मांग की गई है।

29 Jun 2026

तृणमूल के बैंक खाते और पार्टी फंड पर अधिकार के लिए हाईकोर्ट पहुंचा ममता गुट

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक फंड और बैंक खातों पर नियंत्रण को लेकर चल रहा विवाद अब कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंच गया है। कालीघाट तृणमूल खेमे की ओर से दायर याचिका में पार्टी फंड पर अधिकार तय करने की मांग की गई है।

पार्टी के अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत का ध्यान इस मामले की ओर आकर्षित करते हुए तत्काल सुनवाई की मांग की। याचिका पर सुनवाई न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की पीठ में होने की संभावना है। अदालत ने फिलहाल संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पुलिस, बैंक प्राधिकरण और राज्य सरकार को भी पक्षकार बनाया गया है। तृणमूल की ओर से सोमवार दोपहर दो बजे तत्काल सुनवाई की अपील की गई, लेकिन अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी पक्षों को नोटिस जारी होने के बाद ही सोमवार या मंगलवार को सुनवाई पर विचार किया जाएगा।

यह विवाद तब सामने आया जब विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के भीतर गुटबाजी की स्थिति पैदा हो गई। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में एक अलग समूह ने खुद को “असली तृणमूल” बताते हुए अलग संगठनात्मक ढांचा तैयार करने का दावा किया। इस गुट की ओर से पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने की मांग भी उठाई गई थी।

इस बीच पूर्व कोषाध्यक्ष अरूप विश्वास ने संगठनात्मक टकराव का हवाला देते हुए बैंक खातों को फ्रीज करने की अपील की थी। बैंक को पत्र लिखकर लेनदेन रोकने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद संबंधित खातों में लेनदेन पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

जानकारी के अनुसार, तीन बैंक खातों में मौजूद लगभग 440 करोड़ की राशि को फिलहाल निकाला नहीं जा सकता। बैंक की ओर से लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी तलब किए गए हैं। मामले में पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की गई है।

अब यह पूरा विवाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत कलकत्ता उच्च न्यायालय में विचाराधीन है, जहां यह तय किया जाएगा कि पार्टी फंड और खातों पर वास्तविक नियंत्रण किसका होगा।--------------

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल के बैंक खाते और पार्टी फंड पर अधिकार के लिए हाईकोर्ट
तृणमूल कांग्रेस के संगठनात्मक फंड और बैंक खातों पर नियंत्रण को लेकर चल रहा विवाद अब कलकत्ता उच्च न्यायालय पहुंच गया है। कालीघाट तृणमूल खेमे की ओर से दायर याचिक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News