Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

जमीन घोटाले में गिरफ्तारी की आशंका, अतिन घोष ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में लगाई अग्रिम जमानत याचिका

याचिका पर न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की अदालत ने सुनवाई के लिए मामले को स्वीकार कर लिया है और इसकी सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है। 

30 Jun 2026

जमीन घोटाले में गिरफ्तारी की आशंका, अतिन घोष ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में लगाई अग्रिम जमानत याचिका

कोलकाता। कथित जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तारी की आशंका के बीच कोलकाता के पूर्व डिप्टी मेयर अतिन घोष ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। याचिका पर न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की अदालत ने सुनवाई के लिए मामले को स्वीकार कर लिया है और इसकी सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है। 
इस मामले में जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी और अवैध लेनदेन के आरोपों की जांच के तहत पुलिस पहले ही अतिन घोष और उनकी बेटी प्रियदर्शिनी घोष को पूछताछ के लिए तलब कर चुकी है। इसके बाद गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए उन्होंने अदालत का रुख किया।

शिकायतकर्ता, जो एक होटल व्यवसायी बताए जा रहे हैं, का आरोप है कि उनसे दबाव डालकर उनकी जमीन और घर कम कीमत पर हथिया लिए गए और लगभग 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि इस पूरे मामले में अतिन घोष के साथ उनकी बेटी और दामाद भी शामिल हैं। पहले यह शिकायत प्रगति मैदान थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसे बाद में बिधाननगर उत्तर थाने को स्थानांतरित कर दिया गया।

पुलिस द्वारा जांच शुरू किए जाने और संबंधित पक्षों को तलब किए जाने के बाद अतिन घोष ने अग्रिम जमानत के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। उनके वकील ने अदालत से शीघ्र सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि इस मामले में उनके मुवक्किल और उनके परिवार को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।

अतिन घोष ने दावा किया है कि वह जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह शिकायतकर्ता को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते और उनकी बेटी ने संबंधित पक्ष से संपत्ति खरीदी थी। उन्होंने यह भी कहा कि अपने लगभग 50 वर्ष के राजनीतिक जीवन में उनके खिलाफ कभी किसी प्रकार के भ्रष्टाचार का आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि वह जांच में हर संभव सहयोग करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जमीन घोटाले में गिरफ्तारी की आशंका, अतिन घोष ने कलकत्ता उच्च
याचिका पर न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की अदालत ने सुनवाई के लिए मामले को स्वीकार कर लिया है और इसकी सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है। 





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News