Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

महुआ मोइत्रा पर हमले की माकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य ने की निंदा

तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा पर पुलिस की मौजूदगी में भीड़ द्वारा अंडे और गोबर फेंके जाने की घटना के बाद उन्हें एक अप्रत्याशित समर्थन राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी माकपा के वरिष्ठ नेता से मिला है।

02 Jul 2026

महुआ मोइत्रा पर हमले की माकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य ने की निंदा

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा पर पुलिस की मौजूदगी में भीड़ द्वारा अंडे और गोबर फेंके जाने की घटना के बाद उन्हें एक अप्रत्याशित समर्थन राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी माकपा के वरिष्ठ नेता से मिला है।

माकपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास रंजन भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर इस हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा उनकी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हो सकती हैं, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह का हमला किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

विकास रंजन भट्टाचार्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “महुआ मोइत्रा मेरी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हो सकती हैं, लेकिन अंततः वह एक निर्वाचित लोकसभा सदस्य हैं। मुझे जानकारी है, उनके खिलाफ जबरन वसूली या भ्रष्टाचार की कोई शिकायत नहीं है। बुधवार को जिस तरीके से उन्हें अपमानित किया गया, वह एक सभ्य और लोकतांत्रिक समाज के लिए शर्म की बात है। एक सभ्य समाज के हर व्यक्ति को इस तरह की बर्बरता के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।”

यह घटना बुधवार दोपहर उस समय हुई जब कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद महुआ मोइत्रा नदिया जिले के कालीगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के किनारे स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की आंतरिक बैठक कर रही थीं।

बताया गया है कि बैठक के दौरान प्रदर्शनकारी पार्टी कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और बाहर से अंडे तथा गोबर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को कृष्णानगर से लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए भी सुना गया। महुआ मोइत्रा ने पार्टी कार्यालय की दूसरी मंजिल से फेसबुक लाइव किया। लाइव वीडियो में उन्होंने अपनी ही पार्टी के एक वर्ग के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की।

इधर, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी के लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी ने भी सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट कर अपनी संसदीय सहयोगी पर हुए हमले की निंदा की। अभिषेक बनर्जी ने इस हमले के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने इस घटना में पार्टी की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ता ही शामिल थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महुआ मोइत्रा पर हमले की माकपा नेता विकास रंजन भट्टाचार्य ने
तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा पर पुलिस की मौजूदगी में भीड़ द्वारा अंडे और गोबर फेंके जाने की घटना के बाद उन्हें एक अप्रत्याशित समर्थन राज्य की प्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News