Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होते ही रियाद महरेज़ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

राउंड ऑफ 32 में स्विट्जरलैंड ने ब्रेल एम्बोलो और डैन एनडोये के गोल की बदौलत अल्जीरिया को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के तुरंत बाद महरेज़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने का फैसला किया।

03 Jul 2026

फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होते ही रियाद महरेज़ ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

वैंकूवर। अल्जीरिया के कप्तान रियाद महरेज़ ने फीफा विश्व कप 2026 से टीम के बाहर होने के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।

राउंड ऑफ 32 में स्विट्जरलैंड ने ब्रेल एम्बोलो और डैन एनडोये के गोल की बदौलत अल्जीरिया को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के तुरंत बाद महरेज़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने का फैसला किया।

सऊदी प्रो लीग क्लब अल-अहली के लिए खेलने वाले 35 वर्षीय महरेज़ ने अल्जीरिया के लिए 113 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 39 गोल किए। फ्रांस के क्लिशी में जन्मे महरेज़ ने वर्ष 2013 में अपने पारिवारिक मूल के आधार पर अल्जीरिया का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया था।

उन्हें 2016 में अफ्रीकी फुटबॉलर ऑफ द ईयर चुना गया था। इसके बाद 2019 में कप्तान के रूप में अल्जीरिया को अफ्रीका कप ऑफ नेशंस का खिताब भी दिलाया।

विश्वकप 2026 में महरेज़ ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ ग्रुप चरण के मुकाबले में दो गोल दागे और अपने एक दशक से अधिक लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का यादगार समापन किया। अल्जीरिया फुटबॉल के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल महरेज़ ने अपने करियर के दौरान टीम के लिए कई यादगार जीत दिलाईं और देश के महान फुटबॉलरों में अपना नाम दर्ज कराया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा विश्व कप 2026 से बाहर होते ही रियाद महरेज़ ने अंतरराष्ट
राउंड ऑफ 32 में स्विट्जरलैंड ने ब्रेल एम्बोलो और डैन एनडोये के गोल की बदौलत अल्जीरिया को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के तुरंत बाद महरेज़ ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News