Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना के ट्रक और एम्बुलेंस में टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में आज सुबह नेशनल हाइवे-62 पर सेना के ट्रक और एक निजी एम्बुलेंस के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

05 Jul 2026

राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना के ट्रक और एम्बुलेंस में टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर

श्रीगंगानगर(राजस्थान)। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में आज सुबह नेशनल हाइवे-62 पर सेना के ट्रक और एक निजी एम्बुलेंस के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

यह हादसा सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में 22 एलजीडब्लयू के पास हुआ। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को तत्काल सूरतगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के 5 बी कोनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी, राजस्थान, लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन के अनुसार, तड़के करीब 5:30 बजे सूरतगढ़–श्रीगंगानगर मार्ग पर केंचियां कस्बे के निकट एक सिविल एम्बुलेंस ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे सेना के एएलएस (एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट) वाहन से टकरा गई। हादसे में तीन नागरिकों की मृत्यु हो गई, जबकि घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर अस्पताल पहुंचाया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। भारतीय सेना ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जांच में नागरिक प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजस्थान के श्रीगंगानगर में सेना के ट्रक और एम्बुलेंस में टक
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में आज सुबह नेशनल हाइवे-62 पर सेना के ट्रक और एक निजी एम्बुलेंस के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे में एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News