Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता महिला टी20 विश्व कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का लक्ष्य 18वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

06 Jul 2026

ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता महिला टी20 विश्व कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

लंदन। ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन का लक्ष्य 18वें ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

यह ऑस्ट्रेलिया का सातवां महिला टी20 विश्व कप खिताब है। अब तक कोई अन्य टीम एक से अधिक बार यह ट्रॉफी नहीं जीत सकी है। वहीं, इंग्लैंड को चौथी बार महिला टी20 विश्व कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और हर बार उसे ऑस्ट्रेलिया ने ही मात दी।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 32 रन तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों एमी जोन्स (6) और डैनी व्याट (8) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान नैट सीवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने तीसरे विकेट के लिए 35 रन जोड़कर पारी को संभालने का प्रयास किया। कैप्सी 23 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि हीदर नाइट केवल दो रन ही बना सकीं।

70 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद कप्तान नैट सीवर-ब्रंट और फ्रेया केम्प ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांचवें विकेट के लिए नाबाद 80 रन की साझेदारी की। सीवर-ब्रंट ने 53 गेंदों में 58 रन और फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों में 44 रन की नाबाद पारी खेलकर इंग्लैंड का स्कोर 20 ओवर में चार विकेट पर 150 रन तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, कप्तान सोफी मोलिनक्स और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट लिया।

151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ही ओवर में जॉर्जिया वोल का विकेट गंवा दिया, लेकिन इसके बाद बेथ मूनी और फोएबी लिचफील्ड ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की शानदार साझेदारी कर मैच पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया। लिचफील्ड ने 35 गेंदों पर 48 रन बनाए, जबकि बेथ मूनी ने 49 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली।

मूनी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में दो अर्धशतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं। आखिर में एलिस पेरी (13*) और एश्ले गार्डनर (3*) ने टीम को जीत दिलाते हुए ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैंपियन बना दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता महिला टी20 विश्व कप क
ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News