Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

मुंबई में भारी बारिश के बीच 17 उड़ानें रद्द, 217 में देरी, अकासा-इंडिगो की एडवाइजरी जारी

मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर भी पड़ा है। 6 जुलाई को रात 12 बजे से सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं, जबकि 217 उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

06 Jul 2026

मुंबई में भारी बारिश के बीच 17 उड़ानें रद्द, 217 में देरी, अकासा-इंडिगो की एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर भी पड़ा है। 6 जुलाई को रात 12 बजे से सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं, जबकि 217 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इस बीच लगातार हो रही भारी बारिश के असर से निपटने के लिए अकासा और इंडिगो एयरलाइंस ने एडवाइजरी जारी की हैं।

मुंबई में हुई बारिश की वजह से छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट अव्यवस्थित ट्रैवल पॉइंट्स में से एक बन गया है। हालात में सुधार के कोई संकेत न मिलने पर एयरलाइंस ने तुरंत यात्रियों को चेतावनी दी। आकासा एयर ने कहा कि मुंबई, पुणे और गोवा में भारी बारिश के कारण हमारे नेटवर्क की कुछ उड़ानें देर से चल सकती हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की अपील की। अकासा एयर ने यात्रा की योजनाओं में असुविधा को देखते हुए यात्रियों से धैर्य और समझदारी की उम्मीद जताई है।

एयरलाइन ने कहा कि हालांकि, यह स्थिति पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है, फिर भी आप निश्चिंत रहें कि हमारी टीमें आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार हैं। कृपया एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस http://bit.ly/qpfltsts पर चेक कर लें।

इंडिगो ने जारी अपने एडवाइजरी में कहा कि मुंबई में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। हम मौसम पर लगातार नज़र रखे हुए हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंज़िल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि हमारी वेबसाइट या ऐप के ज़रिए अपनी उड़ान की स्थिति (फ़्लाइट स्टेटस) के बारे में जानकारी लेते रहें। कृपया निश्चिंत रहें, हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद और पूरा सहयोग करने के लिए मौजूद हैं। आपके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुंबई में भारी बारिश के बीच 17 उड़ानें रद्द, 217 में देरी, अ
मुंबई में लगातार हो रही बारिश का असर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर भी पड़ा है। 6 जुलाई को रात 12 बजे से सुबह 11:30 बजे तक 17 उड़





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News