Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जस्टिन ग्रीव्स, फर्नांडो को फायदा, टी-20 में बेथेल टॉप 10 में पहुंचे

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी ताजा पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो को शानदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है।

08 Jul 2026

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जस्टिन ग्रीव्स, फर्नांडो को फायदा, टी-20 में बेथेल टॉप 10 में पहुंचे

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी ताजा पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो को शानदार प्रदर्शन का बड़ा इनाम मिला है। एंटीगुआ में खेले गए वेस्टइंडीज-श्रीलंका टेस्ट के बाद ग्रीव्स बल्लेबाज़ी रैंकिंग में 14 स्थान की छलांग लगाकर 49वें स्थान पर पहुंच गए।

ग्रीव्स ने पहली पारी में 180 रन बनाए थे। गेंदबाज़ी रैंकिंग में भी वह 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑलराउंडर रैंकिंग में 17वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। ग्रीव्स को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पहली पारी में 5 विकेट लेने के बाद गेंदबाज़ों की रैंकिंग में फिर से टॉप-20 में लौट आए हैं। बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में श्रीलंका के कमिंदु मेंडिस दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के शाई होप (51वें), अमीर जंगू (60वें) और जॉन कैंपबेल (64वें) ने भी रैंकिंग में सुधार किया है।

वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे में 6 विकेट लेकर करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। वह 17 स्थान की छलांग लगाकर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगरावा 19वें और ब्लेसिंग मुजरबानी 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जैकब बेथेल भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 में नाबाद 76 रन बनाने के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ आठवीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीन पारियों में 110 रन बनाने के बाद 425 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए 93वां स्थान हासिल किया। टी-20 गेंदबाज़ी रैंकिंग में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन 72वें से 65वें और विल जैक्स 135वें से 92वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में जस्टिन ग्रीव्स, फर्नांडो को फायदा,
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी ताजा पुरुष टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स और श्रीलंका के तेज गेंदब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News