Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हीथर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, भारत के खिलाफ टेस्ट होगा आखिरी मैच

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में चल रहा टेस्ट मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

12 Jul 2026

हीथर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, भारत के खिलाफ टेस्ट होगा आखिरी मैच

नई दिल्ली। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में चल रहा टेस्ट मैच उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

हीथर नाइट इस समय भारतीय महिला टीम के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट मैच खेल रही हैं और इसी मैच के बीच उन्होंने ये ऐलान किया है। हीथर की घोषणा के साथ ही उनके 16 साल के लंबे करियर का अंत होगा। नाइट ने 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने करियर में उन्होंने कुल 320 अंतरराष्ट्रीय मैच (भारत के खिलाफ खेला जा रहा टेस्ट मैच भी शामिल) खेले, जिनमें 160 एकदीवसीय, 145 टी-20 अंतरराष्ट्रीय और भारत के खिलाफ चल रहे टेस्ट को मिलाकर 15 टेस्ट मुकाबले शामिल हैं।

इस टेस्ट से पहले नाइट ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 7,988 रन बनाए और छह शतक लगाए। हीथर नाइट ने 2016 से 2025 तक इंग्लैंड महिला टीम की कप्तानी भी की। इस दौरान उन्होंने 199 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, जिनमें इंग्लैंड ने 134 मुकाबलों जीत दर्ज की। उनकी कप्तानी में टीम ने कई बड़ी सफलताएं हासिल कीं, लेकिन सबसे यादगार उपलब्धि 2017 में आई, जब इंग्लैंड ने लॉडर्स के मैदान पर आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के एक बयान में हीथर नाइट ने कहा कि इंग्लैंड की क्रिकेटर के रूप में मैंने जो सफर तय किया है, उसके लिए मैं बेहद आभारी और सौभाग्यशाली हूं। इस सफर से विदा लेना मुश्किल है, क्योंकि ड्रेसिंग रूम और वहां के लोग 16 साल से मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। मैं इस फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हूं और आगे के लिए बेहद उत्साहित हूं।

नाइट ने आगे कहा कि मुझे कुछ बेहतरीन क्रिकेटरों के साथ खेलने का सौभाग्य मिला है, जिन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया, प्रेरित किया और मेरे पूरे करियर में मेरा साथ दिया। मैं अपने साथियों, कोचों और सहायक कर्मचारियों को दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं विशेष रूप से चिकित्सा कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त करना चाहती हूं। मुझे नहीं पता कि मेरा शरीर 300 से अधिक क्रिकेट मैचों को कैसे झेल पाया है। उन्हें मेरी बहुत देखभाल और मेहनत करनी पड़ रही है और मैं उनकी आभारी हूं।

उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार और दोस्तों को भी विशेष धन्यवाद देना चाहती हूं, जो हर सुख-दुख में मेरे साथ खड़े रहे हैं। दिग्गज खिलाड़ी ने कहा कि एक छोटी लड़की के रूप में लड़कों के साथ खेलते हुए मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह अनुभव करने का मौका मिलेगा। लॉर्ड्स में इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच के साथ खेल को अलविदा कहना सही लगता है। ये 16 साल बेहद शानदार रहे हैं और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं।

इंग्लैंड महिला टीम की प्रबंध निदेशक क्लेयर कॉनर ने कहा कि हीथर के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था। खासकर लॉर्ड्स में इस ऐतिहासिक अवसर के दौरान, जहां उन्होंने नौ साल पहले इंग्लैंड को विश्व कप में उल्लेखनीय जीत दिलाई थी।

उन्होंने कहा कि इंग्लैंड महिला क्रिकेट में हीथर का योगदान असाधारण रहा है। अपने पूरे करियर के दौरान उन्होंने ईमानदारी और दृढ़ता के साथ टीम का नेतृत्व किया है। हीथर ने युवा क्रिकेटरों की एक पीढ़ी को प्रेरित किया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को एक मजबूत स्थिति में छोड़कर जा रही हैं। ईसीबी में सभी की ओर से मैं इंग्लैंड महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं।

हीथर नाइट से पहले टैमी ब्यूमोंट भी ऐलान कर चुकी हैं कि लॉर्ड्स टेस्ट उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हीथर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया,
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हीथर नाइट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि भारत के खिलाफ लॉर्ड्स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News