Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

आईटीटीएफ रैंकिंग : भारतीय टेबल टेनिस ने रचा इतिहास, तीन डबल्स जोड़ियां टॉप-10 में

भारतीय टेबल टेनिस ने मंगलवार को नया इतिहास रच दिया। पहली बार भारत की तीन अलग-अलग डबल्स जोड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की ताजा विश्व रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाई है।

14 Jul 2026

आईटीटीएफ रैंकिंग : भारतीय टेबल टेनिस ने रचा इतिहास, तीन डबल्स जोड़ियां टॉप-10 में

नई दिल्ली। भारतीय टेबल टेनिस ने मंगलवार को नया इतिहास रच दिया। पहली बार भारत की तीन अलग-अलग डबल्स जोड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की ताजा विश्व रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाई है।

सबसे बड़ी उपलब्धि मानव ठक्कर और मानुष शाह की पुरुष युगल जोड़ी ने हासिल की। दोनों खिलाड़ी विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जो किसी भी भारतीय पुरुष युगल जोड़ी की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

महिला युगल में दिया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन के दम पर विश्व नंबर-10 स्थान हासिल किया। मिश्रित युगल में दिया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विश्व नंबर-5 पर पहुंच गई।

भारतीय टेबल टेनिस के लिए यह उपलब्धि ऐसे समय आई है, जब 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में डबल्स स्पर्धा की वापसी होने जा रही है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की यह सफलता भविष्य के लिए बेहद उत्साहजनक मानी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईटीटीएफ रैंकिंग : भारतीय टेबल टेनिस ने रचा इतिहास, तीन डबल्
भारतीय टेबल टेनिस ने मंगलवार को नया इतिहास रच दिया। पहली बार भारत की तीन अलग-अलग डबल्स जोड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की ताजा विश्व रैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News