Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

ईडी समन के बीच एंटाली में विधायक संदीपन साहा के घर पहुंचे तृणमूल विधायक मदन मित्रा, अटकलें तेज

पश्चिम बंगाल की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा के एंटाली के विधायक संदीपन साहा के आवास पर पहुंचने से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। मंगलवार रात मदन मित्रा ने संदीपन साहा के तालतला स्थित घर जाकर उनके पिता एवं एंटाली के पूर्व तृणमूल विधायक स्वर्णकमल साहा से करीब दो घंटे तक मुलाकात की।
 

15 Jul 2026

ईडी समन के बीच एंटाली में विधायक संदीपन साहा के घर पहुंचे तृणमूल विधायक मदन मित्रा, अटकलें तेज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा के एंटाली के विधायक संदीपन साहा के आवास पर पहुंचने से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। मंगलवार रात मदन मित्रा ने संदीपन साहा के तालतला स्थित घर जाकर उनके पिता एवं एंटाली के पूर्व तृणमूल विधायक स्वर्णकमल साहा से करीब दो घंटे तक मुलाकात की।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब कथित नगरपालिका भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मदन मित्रा की पत्नी और दोनों बेटों को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इसके बाद इस बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सूत्रों के अनुसार, मदन मित्रा की संदीपन साहा से मुलाकात नहीं हो सकी, हालांकि दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई है। संदीपन साहा ने कहा कि मदन मित्रा लंबे समय से संगठन के वरिष्ठ नेता रहे हैं और उन्होंने मिलने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि मुलाकात होने पर ही यह स्पष्ट होगा कि मदन मित्रा क्या कहना चाहते हैं और भविष्य में उनकी राजनीतिक दिशा क्या होगी।

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि मदन मित्रा कथित "असल तृणमूल" खेमे के नेताओं के संपर्क में हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक मदन मित्रा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच बुधवार को फिर फोन पर बातचीत हो सकती है, जिसके बाद आगे की राजनीतिक स्थिति और स्पष्ट होने की संभावना है। फिलहाल इस मुलाकात ने राज्य की राजनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईडी समन के बीच एंटाली में विधायक संदीपन साहा के घर पहुंचे तृ
पश्चिम बंगाल की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मदन मित्रा के एंटाली के विधायक संदीपन साहा के आवास पर पहुंचने से राजनीतिक अट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News