Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

लियोनेल मेसी के शानदार खेल और आखिरी मिनटों में किए गए दो असिस्ट की बदौलत अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार कौनइंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। अब 19 जुलाई को होने वाले खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।

16 Jul 2026

फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में बनाई जगह

अटलांटा।लियोनेल मेसी के शानदार खेल और आखिरी मिनटों में किए गए दो असिस्ट की बदौलत अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार कौनइंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। अब 19 जुलाई को होने वाले खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।

इंग्लैंड ने मैच के 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड 1966 के बाद पहली बार विश्व कप फाइनल में पहुंचेगा, लेकिन अंतिम पांच मिनट में मेसी के जादू ने मुकाबले का रुख पलट दिया।

मेसी के असिस्ट से पलटा मैच

मैच के 85वें मिनट में लियोनेल मेसी ने कॉर्नर से खेल की शुरुआत करते हुए गेंद वापस ली और मिडफील्ड में मौजूद एंजो फर्नांडेज़ को शानदार पास दिया। फर्नांडेज़ ने करीब 25 गज की दूरी से बेहतरीन कर्लिंग शॉट लगाकर गोल दागा और मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद अतिरिक्त समय के दूसरे मिनट में मेसी ने एक सटीक क्रॉस बॉक्स में पहुंचाया, जहां लाउटारो मार्टिनेज़ ने दो डिफेंडरों के बीच से निकलकर शानदार हेडर के जरिए विजयी गोल कर अर्जेंटीना को 2-1 की यादगार जीत दिला दी।

फाइनल में स्पेन से भिड़ेगा अर्जेंटीना

जीत के साथ अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह बनाई है। अब टीम के पास ब्राज़ील (1958 और 1962) के बाद लगातार दो विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बनने का सुनहरा मौका होगा।

वहीं इंग्लैंड का 60 साल बाद विश्व कप फाइनल खेलने का सपना टूट गया।

गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी आगे

लियोनेल मेसी इस मुकाबले में गोल नहीं कर सके, लेकिन उनके दो असिस्ट ने उन्हें गोल्डन बूट की दौड़ में बढ़त दिला दी। मेसी और फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे दोनों के नाम इस विश्व कप में 8-8 गोल हैं, लेकिन मेसी के नाम अधिक असिस्ट होने के कारण वह फिलहाल शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

मेसी विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा 21 गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। हालांकि उनकी नजर अब व्यक्तिगत उपलब्धियों से ज्यादा अर्जेंटीना को एक और विश्व कप खिताब दिलाने पर है।

अब अर्जेंटीना विश्व चैंपियन बनने से सिर्फ एक जीत दूर है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फीफा विश्व कप 2026 : अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर लगातार
।लियोनेल मेसी के शानदार खेल और आखिरी मिनटों में किए गए दो असिस्ट की बदौलत अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार कौनइंग्लैंड को 2-1 से ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News