Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 90 से अधिक स्टेशनों का होगा कायाकल्प : सुकांत मजूमदार

पूरे देश में आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 90 से अधिक स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे।

17 Jul 2026

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 90 से अधिक स्टेशनों का होगा कायाकल्प : सुकांत मजूमदार

सिलीगुड़ी। पूरे देश में आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 90 से अधिक स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे।

बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सुकांत मजूमदार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के आधिकारिक दौरे को लेकर तैयारियां जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राज्य सरकार के सहयोग की कमी के कारण सीमा पर बाड़ लगाने का काम प्रभावित हुआ, लेकिन अब नई व्यवस्था में जमीन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दी गई है जिससे काम तेज हुआ है।

उन्होंने बताया कि आज भारत में पहली बार हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की शुरुआत भी हो रही है, जो पर्यावरण के लिए बेहद अहम कदम है क्योंकि इससे किसी तरह का प्रदूषण नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के नेतृत्व में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं।

सुकांत मजूमदार ने कहा कि पश्चिम बंगाल मके 25 स्टेशन समेत देशभर में 90 से ज्यादा अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन हो रहा है और रेलवे के विकास में इतना बड़ा काम पहले कभी नहीं हुआ।

राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने पार्टी लाइन को स्पष्ट करते हुए कहा कि बिना संगठन की अनुमति के किसी को भी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही महिला आरक्षण को देशहित में जरूरी बताया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 90 से अधिक स्टेशनों का होगा का
पूरे देश में आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 90 से अधिक स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री सुक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News