Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

अंतरराज्यीय फर्जी प्रमाणपत्र रैकेट चलाने का आरोप, अभिषेक बनर्जी समेत सात लोगों के खिलाफ शिकायत

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता अभिजीत दास उर्फ बॉबी ने शुक्रवार को डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी समेत सात लोगों के खिलाफ अंतरराज्यीय फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए दक्षिण 24 परगना के जीवनतला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

17 Jul 2026

अंतरराज्यीय फर्जी प्रमाणपत्र रैकेट चलाने का आरोप, अभिषेक बनर्जी समेत सात लोगों के खिलाफ शिकायत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता अभिजीत दास उर्फ बॉबी ने शुक्रवार को डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी समेत सात लोगों के खिलाफ अंतरराज्यीय फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए दक्षिण 24 परगना के जीवनतला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में अभिषेक बनर्जी के अलावा तृणमूल नेता शौकत मोल्ला, अभिषेक के करीबी सहयोगी सुमित राय और अयन घोष दस्तिदार समेत कुल सात लोगों के नाम शामिल हैं।

अभिजीत दास ने दावा किया कि शौकत मोल्ला की शैक्षणिक योग्यता को लेकर गंभीर विसंगतियां हैं। उनका आरोप है कि चुनावी हलफनामों में समय-समय पर उनकी शैक्षणिक योग्यता बदलती रही है और प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्र अन्य राज्यों के संस्थानों के नाम पर जारी बताए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन पाठ्यक्रमों को नियमित (रेगुलर) बताया गया है, उन्हें पूरा करना परिस्थितियों के अनुसार संभव नहीं था। इसी आधार पर उन्होंने पूरे मामले को एक संगठित फर्जी प्रमाणपत्र रैकेट का हिस्सा बताया।

भाजपा नेता के अनुसार, उन्होंने मामले की जांच के बाद अभिषेक बनर्जी समेत सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि जीवनतला थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

उल्लेखनीय है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों पर अभिषेक बनर्जी या अन्य नामजद व्यक्तियों की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने भी मामले में किसी गिरफ्तारी या प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अंतरराज्यीय फर्जी प्रमाणपत्र रैकेट चलाने का आरोप, अभिषेक बनर
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता अभिजीत दास उर्फ बॉबी ने शुक्रवार को डायमंड हार्बर के सांसद अभिषेक बनर्जी समेत सात लोगों के खिलाफ अंतरराज्यीय फर्जी शैक्षणिक प्रमाणप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News