Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

नगालैंड में बारिश का कहर: मृतकों की संख्या नौ पहुंची, चार अब भी लापता, 7,460 से अधिक लोग प्रभावित

नगालैंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचाई है। राज्य में इस आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। मोन जिले में मंगलवार को पांच और शव बरामद किए गए, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं।

21 Jul 2026

नगालैंड में बारिश का कहर: मृतकों की संख्या नौ पहुंची, चार अब भी लापता, 7,460 से अधिक लोग प्रभावित

कोहिमा। नगालैंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचाई है। राज्य में इस आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। मोन जिले में मंगलवार को पांच और शव बरामद किए गए, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव दल उनकी तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं। यह जानकारी नगालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनएसडीएमए) ने दी।

एनएसडीएमए के अनुसार, प्रारंभिक आकलन में राज्यभर में 7,460 से अधिक लोग बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। हालांकि, विस्तृत सर्वेक्षण के बाद प्रभावित लोगों और संपत्ति के नुकसान का आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है।

सबसे अधिक प्रभावित मोन जिला रहा, जहां अब तक सभी नौ मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें से पांच लोगों की मौत मोन शहर के शांतम वार्ड में हुए भूस्खलन में हुई। प्रशासन के अनुसार, राहत एवं बचाव दल लगातार मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

इसी बीच, नागिनीमोरा क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ में बह गए चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 10 जिलों के 93 गांव इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। अब तक 64 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि कई दूरदराज के इलाकों से अभी भी नुकसान की जानकारी एकत्र की जा रही है, इसलिए वास्तविक क्षति का आंकड़ा अधिक हो सकता है।

आपदा का असर पशुधन पर भी पड़ा है। अब तक 83 मवेशियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 15 मिथुन, 13 गाय-बैल और 53 सूअर शामिल हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले कई परिवारों की आजीविका पर भी गंभीर असर पड़ा है।

शामातोर जिला भी सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, जहां छह गांवों के लगभग 7,000 लोग भूस्खलन से प्रभावित हुए हैं। वहीं, तुएनसांग जिले के 12 गांवों में 201 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि जुनहेबोटो जिले के करीब 30 गांवों में भूस्खलन की घटनाओं से 26 लोग प्रभावित हुए हैं।

लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में सड़क संपर्क बाधित हो गया है। सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, कृषि भूमि और आवश्यक सेवाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा स्थानीय प्रशासन की द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नगालैंड में बारिश का कहर: मृतकों की संख्या नौ पहुंची, चार अब
नगालैंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से आई अचानक बाढ़ और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचाई है। राज्य में इस आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। मोन जिल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News