Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी में मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सचिवालय, दानापुर के चार स्कूलों तथा गयाजी के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई है।

21 Jul 2026

बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटना। बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी में मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्री सचिवालय, दानापुर के चार स्कूलों तथा गयाजी के प्रधान डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई है। घटना के बाद पटना और गयाजी में पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को सक्रिय कर दिया गया है। सभी संवेदनशील परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 7:57 बजे ग्रामीण विकास विभाग के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ई-मेल में दावा किया गया कि 21 जुलाई को दोपहर 3:11 बजे पहले बिहार सचिवालय में विस्फोट किया जाएगा और इसके बाद रात 9:11 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ा दिया जाएगा। ई-मेल मिलते ही विभाग के संयुक्त सचिव रवि कुमार ने तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।

धमकी ऐसे समय आई है जब बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य सरकारी परिसरों में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके अलावा दानापुर के चार स्कूलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वहां भी जांच की जा रही है।

धमकी भरे ई-मेल में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेते हुए कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ई-मेल भेजने वाले ने स्वयं को खालिस्तान समर्थक बताया है और दावा किया है कि संजय वर्मा नामक व्यक्ति बिहार में छिपा हुआ है तथा उसने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाई थी। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है, हालांकि अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसी क्रम में गयाजी के प्रधान डाकघर और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को भी आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया गया कि यह धमकी ई-मेल के माध्यम से कई डाकघरों को भेजी गई थी। गयाजी स्थित प्रधान डाकघर के वरीय डाकपाल प्रणव कुमार झा ने बताया कि यह ई-मेल पटना सर्किल स्तर से प्राप्त हुआ, जिसमें संभावित हमले का उल्लेख किया गया है।

प्रणव कुमार झा ने बताया कि ई-मेल में दावा किया गया है कि दक्षिण भारतीय अभिनेत्री निवेदा पेशुराज की पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी से नाराज होकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और डाकघर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी तत्काल पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दे दी गई है। फिलहाल डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

गयाजी के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) अभिनव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन से बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी स्थान से विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की तकनीकी जांच, आईपी एड्रेस की पड़ताल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर धमकी भेजने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार में मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और स्कूलों को बम से उड़ा
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। धमकी में मुख्यमंत्री आवास, मुख्यमंत्र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News