Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

बलोचिस्तान में विद्रोहियों की मौत के बाद विस्फोट, पुल क्षतिग्रस्त, कर्फ्यू लगाया गया

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सुरक्षाबलों के हाथों विद्रोहियों के मारे जाने के बाद विस्फोट कर एक पुल को उड़ा दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया। पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने मस्तुंग और सोराब जिलों में 10 हथियारबंद लोगों को मार गिराया।
 

23 Jul 2026

बलोचिस्तान में विद्रोहियों की मौत के बाद विस्फोट, पुल क्षतिग्रस्त, कर्फ्यू लगाया गया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सुरक्षाबलों के हाथों विद्रोहियों के मारे जाने के बाद विस्फोट कर एक पुल को उड़ा दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने कई शहरों में कर्फ्यू लगा दिया। पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर के बयान के अनुसार, सुरक्षा बलों ने मस्तुंग और सोराब जिलों में 10 हथियारबंद लोगों को मार गिराया।

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मस्तुंग जिले में खाद स्ट्रीट पर अंगिरी क्रॉस के पास बुधवार शाम क्वेटा-कराची मेन हाइवे पर बने पुल को अनजान हथियारबंद लोगों ने निशाना बनाया। इस दौरान हुए विस्फोट से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद क्वेटा-कराची हाइवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। हाल के दिनों में, बलोचिस्तान में कई पुलों को निशाना बनाया गया है।हथियारबंद लोग सोराब, कलात और खुजदार में पुलों को तबाह कर चुके हैं।

इसके बाद बलोचिस्तान सरकार ने बुधवार रात आठ बजे मस्तुंग की खड़कोचा सब-तहसील में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। मुनादी कराई गई कि कर्फ्यू के दौरान कोई भी अपने घरों से बाहर न निकले। अधिकारियों ने धमकी दी कि अगर कोई नागरिक कर्फ्यू तोड़ता हुआ देखा गया तो उसे गोली मार दी जाएगी। महत्वपूर्ण यह है कि नुश्की और खुजदार जिलों की तहसील ज़हरी में पिछले कई महीनों से कर्फ्यू लगा हुआ है। जिउनी में भी कर्फ्यू लागू है।

इससे पहले आईएसपीआर ने सोराब और मस्तुंग में 10 हथियारबंद लोगों को मारने और दो कथित महिला आत्मघाती हमलावरों को गिरफ्तार करने का दावा किया। आईएसपीआर ने कहा कि बलों ने 48 घंटों के दौरान सोराब और मस्तुंग जिलों में 10 हथियारबंद लोगों को मार गिराया। सोराब जिले में 7 आतंकवादी और मस्तुंग में 3 लोग मारे गए। दो महिला आत्मघाती हमलावरों के साथ उनके एक मददगार को भी हिरासत में लिया गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बलोचिस्तान में विद्रोहियों की मौत के बाद विस्फोट, पुल क्षतिग
पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सुरक्षाबलों के हाथों विद्रोहियों के मारे जाने के बाद विस्फोट कर एक पुल को उड़ा दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने कई शहरों में कर्फ्यू





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News