एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म
राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार के मुकाबलों के बाद ऑस्ट्रेलिया 12 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार के मुकाबलों के बाद ऑस्ट्रेलिया 12 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक अपने नाम किए।
नाइजीरिया छह पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। उसके खाते में तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक हैं। नाइजीरिया ने पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धाओं में दबदबा बनाते हुए दो स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत दोनों पदक जीते।
मेजबान स्कॉटलैंड चार पदकों (दो स्वर्ण और दो रजत) के साथ तीसरे स्थान पर है।
वहीं, इंग्लैंड सात पदक जीतने के बावजूद स्वर्ण पदकों की कम संख्या के कारण चौथे स्थान पर है। इंग्लैंड के खाते में एक स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं।
भारत ने भी दूसरे दिन अपना पदक खाता खोल लिया। पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुष हैवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2026 का पहला पदक दिलाया। इस उपलब्धि के साथ भारत फिलहाल पदक तालिका में नौवें स्थान पर है।