Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

पिता को लेकर राम कपूर ने शेयर किया भावुक अनुभव

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में अभिनेता राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी प्रतियोगियों को भावुक कर दिया। शो के हालिया एपिसोड में राम ने बताया कि उन्होंने कैंसर से जूझ रहे अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने में उनका साथ दिया था।

28 Jul 2026

पिता को लेकर राम कपूर ने शेयर किया भावुक अनुभव

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में अभिनेता राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी प्रतियोगियों को भावुक कर दिया। शो के हालिया एपिसोड में राम ने बताया कि उन्होंने कैंसर से जूझ रहे अपने पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने में उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा कि यह फैसला बेहद कठिन था और उन्होंने इस बारे में परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बताया था। राम के इस बयान के बाद शो में मौजूद प्रतियोगी भावुक हो गए।

राम कपूर ने बताया कि उनके पिता को 63 वर्ष की उम्र में पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ था। लंबी कीमोथेरेपी के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ और उन्होंने लगभग दस साल तक सामान्य जीवन बिताया। हालांकि, 73 वर्ष की उम्र में कोरोना महामारी के दौरान कैंसर दोबारा लौट आया। राम के अनुसार उनके पिता ने उस समय फैसला किया कि वह अब इस बीमारी से और नहीं लड़ना चाहते। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने इस मुश्किल दौर में उनसे सहयोग मांगा और उन्होंने उनकी इच्छा का सम्मान किया।

राम कपूर ने यह भी बताया कि उनके पिता आईसीयू में भर्ती थे, लेकिन उनका सक्रिय इलाज नहीं चल रहा था। उन्होंने कहा कि उनके पिता की इच्छा थी कि उनके निधन के बाद कोई भी शोक न मनाए और न ही अंतिम संस्कार में रोए। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि इस घटना के बाद उनकी मां और बहन ने उनसे दूरी बना ली और पिछले पांच वर्षों से उनसे बातचीत नहीं की है। राम का यह खुलासा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि 'लॉकअप सीजन 2' को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पिता को लेकर राम कपूर ने शेयर किया भावुक अनुभव
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' में अभिनेता राम कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी प्रतियोगियों को भावुक कर दिया। शो के हालिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News