Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने वाले को 42 लाख का इनाम- रंजीत सिंह राणा

हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ता रंजीत सिंह राणा का कहना है कि जो व्यक्ति स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काट के लाएगा हम उसको 42 लाख का इनाम देंगे।

01 Feb 2023

स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटने वाले को 42 लाख का इनाम-  रंजीत सिंह राणा

बाराबंकी। श्रीरामचरित मानस पर दी टिप्पणी के बाद विवाद, न ही समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का ही साथ छोड़ रहे हैं और न ही वो अपने बयान से पीछे हटने को राजी हैं। ऐसे में कई जगहों पर उनको समर्थन मिल रहा है तो कई जगहों पर घोर विरोध भी हो रहा है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में इसी विरोध के तहत पूर्व मंत्री और सपा नेता का पुतला फूंका गया है। साथ ही उनका सिर काटने वाले को 42 लाख रुपए के इनाम देने की घोषणा भी की गई है।

बाराबंकी में हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंकने से पहले पुतले को जूतों की माला पहनाई और जूतों से पुतले को पीटा भी गया। इसके बाद ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिंदू धर्म का अपमान वो बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे और जो भी स्वामी प्रसाद मौर्य का सिर काटकर लाएगा उसे 42 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस के कुछ हिस्सों को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा और हिंदू संगठनों ने स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

कई हिंदू संगठनों ने श्री रामचरितमानस पर आपत्तिजनक बयान देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य को जूते मारने और जीभ काटने पर इनाम रखा गया है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News