Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

"पूरा होगा हर वर्ग का सपना": पीएम मोदी ने की बजट की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता हैं। मूर्तिकार, शिल्पकार यह सभी देश के लिए मेहनत करते हैं। देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आया है।

01 Feb 2023

बजट 2023 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता हैं। मूर्तिकार, शिल्पकार यह सभी देश के लिए मेहनत करते हैं। देश इस बजट में पहली बार अनेक प्रोत्साहन योजना लेकर आया है। ऐसे लोगों के लिए टेक्नोलॉजी, क्रेडिट और मार्केट की योजना की गई है। पीएम विश्वकर्मा योजना यानी विकास इन विश्वकर्माओं के लिए बड़ा बदलाव लाएगा।

उन्होंने आगे कहा, "गांव में रहने वाली महिलाओं से लेकर शहरी महिलाओं के लिए सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। ऐसे अनेक कदमों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप भारत में बड़ी जगह अपने लिए ले चुका है। इन्हें संबल देने के लिए नई पहल बजट में किया गया है। महिलाओं के लिए एक विशेष बजट योजना भी शुरू की जा रही है। जन धन अकाउंट के बाद यह विशेष बचत योजना सामान्य परिवार की माओं को बड़ा फायदा देने वाली है।"

पीएम मोदी ने कहा, "भारत सरकार ने सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना बनाई है। सबसे बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी के लिए। अब हमें डिजिटल पेमेंट की सफलता के लिए कृषि सेक्टर में दोहराना है। इसलिए इस बजट में हम डिजिटल एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर की बड़ी योजना लेकर आए हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हम मोटा अनाज (बाजरा) के लिए बड़ी योजना लेकर आए हैं। जब यह घर-घर पहुंच रहा है, पूरी दुनिया में पॉपुलर हो रहा है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा भारत के किसानों को होना है। इसलिए बजट में इसके लिए श्रीअन्न की बड़ी योजना बनाई गई है। इससे हमारे आदिवासी भाई-बहन जो किसानी करते हैं, उन्हें फायदे मिलेंगे और देश को इस क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "बजट में हमने तकनीक और न्यू इकोनॉमी पर बहुत बल दिया है। डिजिटल भारत आज रेल, मेट्रो, वॉटरवेज आदि जगहों पर है। 2014 की तुलना में आज इन्फ्रास्ट्रक्च में निवेश में 400 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि की गई है। भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत में युवाओं के लिए रोजगार देगा और एक बडे़ वर्ग के लिए लाभाकारी होगा।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करेगा। ये बजट वंचितों को वरीयता देता है। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ये बजट, सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास की धुरी बनाएगा। सरकार ने को-ऑपरेटिव सेक्टर में दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना बनाई है। बजट में नए प्राइमरी को-ऑपरेटिव्स बनाने की एक महत्वकांक्षी योजना का भी ऐलान हुआ है।

वर्ष 2014 की तुलना में इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश पर 400% से ज्यादा की वृद्धि की गई है। इस बार इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपये का अभूतपूर्व निवेश होगा। यह निवेश युवाओं के लिए रोजगार और एक बड़ी आबादी के लिए आय के नए अवसर पैदा करेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News