घटना नीमा चांदपुरा-रजौड़ा पथ के परना ढाला के समीप की है।
बेगूसराय। बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार को नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के मुखिया वीरेन्द्र कुमार शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना नीमा चांदपुरा-रजौड़ा पथ के परना ढाला के समीप की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुखिया वीरेन्द्र कुमार शर्मा गुरुवार की दोपहर मोटरसाइकिल से अपने घर से बेगूसराय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने परना ढ़ाला चिमनी के समीप चारों ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।
इसमें पांच से अधिक गोली मुखिया को लग गई, गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल मुखिया को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है तथा आक्रोशित लोग शव को सदर अस्पताल से लेकर घटनास्थल पर चले गए हैं।