Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

साहिबगंज में आग लगने से दो घर जलकर राख

सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

02 Feb 2023

साहिबगंज में आग लगने से दो घर जलकर राख

साहिबगंज। जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर गांव में दिलीप मंडल के घर में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दिलीप मंडल घर की छत पर रखी पुआल में आग लग गई। आग की चिंगारी पड़ोसी के घर में भी पहुंच गई और देखते ही देखते दोनों घरों से आग की लपटें उठने लगीं। दोनों घर जलकर राख हो गए। हालांकि, आनन-फानन में घर के लोगों ने अनाज, कपड़े, बक्से, नकदी और आभूषण को बचाने की भरपूर कोशिश की।

घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकर्मियों ने बताया कि यहां अंदर आने के लिए संकरा रास्ता होने की वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी है अभी तक इसकी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में पिछले एक सप्ताह में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। अग्निकांड में अब तक जलकर 23 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों की मौत पिछले तीन दिनों में हुई है। राज्य के धनबाद, हजारीबाग, चाईबासा और गुमला जिले में ये घटनाएं हुई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News