वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
योग गुरु बाबा रामदेव ने गुरुवार को राजस्थान के बाड़मेर में एक बयान दिया था. इसमें उन्होंने इस्लाम पर आरोप लगाते हुए कहा था कि नमाज पढ़ने के बाद इस्लाम में अपराध करने की भी छूट है।
उत्तर प्रदेश। योग गुरु बाबा रामदेव के कुरान के संबंध में दिए बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस्लाम को पढ़ा नहीं और समझा नहीं, उन्हें इस मजहब के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने बाबा रामदेव पहले इस्लाम और सिरत का अध्ययन करें, फिर इस्लाम पर उंगली उठाएं। बगैर पढ़े किसी के बारे में बोलना गलत रास्ते पर जाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कोई ऐरा गैरा इस्लाम पर टिप्पणी करे, यह दुर्भाग्य का विषय है।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने गुरुवार को राजस्थान के बाड़मेर में इस्लाम को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘इस्लाम में ये है कि नमाज़ पढ़ो फिर उसके बाद जो चाहे करो, हिंदू लड़कियों को छेड़ो और लव जिहाद करो’। बाबा रामदेव के इस बयान की चहुं ओर आलोचना शुरू हो गई है।
इसी क्रम में बरेली के प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव को इस्लाम का ज्ञान ही नहीं। वह इस्लाम को बिना बढ़े और समझे इस तरह का ज्ञान बांट रहे हैं। मौलाना ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति गलत काम करता है तो उसका वो खुद जिम्मेदार है। उसकी गलती के लिए धर्म को दोष देना ठीक नहीं है।