वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने कहा कि नीतीश ने सता में आते ही त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर निकाय के चुनावों में अनुसूचित जाति के लिए 16 प्रतिशत आरक्षण दिया।
पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज सबसे बड़ा संकट बाबा साहेब के संविधान को बचाने का है, जिसे भाजपा ध्वस्त करने की साजिश कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष आज पार्टी कार्यालय में बाबासाहेब डाॅ. भीम राव आंबेडकर की 14 अप्रैल को जयंती मनाए जाने के कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती और विस्तार को बैठक को संबोधित कर रहे थे ।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमलोग बाबा साहेब, बापू, लोहिया, जननायक कर्पूरी ठाकुर और शहीद जगदेव बाबू के आदर्शों को मानते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। नीतीश कुमार ने जब से बिहार की बागडोर संभाली है उन लोगों के आदर्शों और विचारों को सरजमीं पर उतार रहे हैं और बगैर किसी भेदभाव के सभी जाति, वर्ग, धर्म, लिंग और क्षेत्र के विकास में लगे हैं। उन्होंने विकास की ऐसी लकीर बिहार में खींची है जिसकी सराहना आज पूरे देश- दुनिया में हो रही है।
उन्होंने कहा कि नीतीश ने सता में आते ही त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर निकाय के चुनावों में अनुसूचित जाति के लिए 16 प्रतिशत आरक्षण दिया। तमाम योजनाओं में दलित परिवारों, समुदाय एवं टोलों को प्राथमिकता दी। उनकी तमाम उप जातियों के उत्थान की चिंता की। 17 वर्षों के शासन में पूरे बिहार में जातीय हिंसा नहीं होने दी।
कुशवाहा ने प्रत्येक दलित टोलों तक बाबा साहेब के विचारों एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किये गए कार्यों को पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को अनुमंडल स्तर पर बाबा साहेब की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन करने में हम सभी अभी से लग जायें। 25 फरवरी से हर टोले और गांव में सरकार की योजनाओं एवं बाबा साहेब के सन्देश को पहुंचाने का कार्य करेंगे।