Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कपड़ा व्यवसाई हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शुभम चौधरी गिरफ्तार

शुभम चौधरी पर बछवाड़ा थाना क्षेत्र में चार मामले दर्ज हैं तथा वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

03 Feb 2023

कपड़ा व्यवसाई हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शुभम चौधरी गिरफ्तार

बेगूसराय। बेगूसराय पुलिस ने चार माह पहले बछवाड़ा में हुए कपड़ा व्यवसायी के हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। कई दिनों से न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के चक्कर में था, इसी बीच आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी उपेन्द्र यादव के पुत्र कपड़ा व्यवसायी सुनील कुमार की गोली मारकर अपराधियों के द्वारा हत्या कर दिया गया था।

पुलिस द्वारा इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए हत्याकांड में शामिल मुख्य अपराधियों में से आठ को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इस हत्याकांड में संलिप्त मुख्य आरोपी बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा निवासी शुभम चौधरी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस द्वारा फतेहा चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। शुभम चौधरी पर बछवाड़ा थाना क्षेत्र में चार मामले दर्ज हैं तथा वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News