Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जोशीमठ के बाद अब जम्मू-कश्मीर के डोडा में दरारें, लोगों ने छोड़ा इलाका

डोडा के ठाठरी में लगातार भू धंसाव की स्थिति जांचने के लिए भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम मौके पर है। वह जांच कर इसकी रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपेगी। इस बीच लोगों ने पूरा इलाका खाली कर दिया है।

04 Feb 2023

जोशीमठ के बाद अब जम्मू-कश्मीर के डोडा में दरारें, लोगों ने छोड़ा इलाका

जम्मू-कश्मीर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा है कि डोडा के ठाठरी इलाके में आई दरारें के मामले में प्रशासन पूरी तरह नजर बनाए हुए है।

जिन 19 लोगों के घरों में दरारें आई है उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। इसे ज्यादा पैनिक बनाने की जरूरत नहीं है। डोडा में जोशीमठ जैसे हालात नहीं हैं। 

डोडा के ठाठरी में लगातार भू धंसाव की स्थिति जांचने के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम भेजी है। वह जांच कर इसकी रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपेगी। इस बीच लोगों ने पूरा इलाका खाली कर दिया है।

उपजिलाधिकारी अतहर अमीन जरगर ने बताया कि प्रशासन और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की एक टीम उस स्थान पर मौजूद है जहां 21 घरों में दरारें आई हैं।  डोडा जिले के ठाठरी की नई बस्ती में जोशीमठ की तरह दरारें आ गई है। इसकी जद में 19 घर आ गए हैं।

प्रशासन ने शुक्रवार को 117 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा दिया है। अधिकारियों ने एक धार्मिक स्थल और स्कूल को भी असुरक्षित घोषित किया है। आयुक्त (डीसी) व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके का मुआयना कर बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दो दिन पहले मकानों में दरारें आनी शुरू हुईं थीं, लेकिन वीरवार को एक हिमस्खलन के बाद हालात बिगड़ने लगे। गांव में 21 घर क्षतिग्रस्त हो गए। एसडीएम ने बताया कि 19 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, इनके आवास असुरक्षित हो चुके थे।

चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स तथा नेशनल हाईवे प्राधिकरण के भूगर्भशास्त्रियों ने भी मौके का निरीक्षण किया है। प्रशासन की ओर से तैयार किए गए अस्थायी आवास में शिफ्ट किए गए लोगों में से कुछ पैतृक घरों में लौट आए हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News