वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मंच से अमित शाह ने कहा कि नैनो यूरिया खाद को धरती माता के संरक्षण के लिए ही बनाया गया है।
देवघर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में इफको के नैनो यूरिया खाद कारखाना का शिलान्यास किया।
उनके साथ सांसद निशिकांत दूबे और इफको के एमडी यूएस अवस्थी सहित कई लोग मौजूद थे।
मंच से अमित शाह ने कहा कि नैनो यूरिया खाद को धरती माता के संरक्षण के लिए ही बनाया गया है। केमिकल वाले खाद कहीं से भी धरती के लिए अच्छे नहीं होते हैं। केमिकल फर्टिलाइजर के उपयोग से भूमि सीमेंट की तरह होती जा रही है। इसलिए नैनो यूरिया का उत्पादन किया गया है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है इफको ने यूरिया खाद बनाया। 5 साल बाद ऐसी कोई पंचायत नहीं होगी जहां प्राथमिक एग्रीकल्चर सोसाईटी नहीं होगी।
इस दौरान लोगों ने हाथ उठाकर उनका अभिवादन किया। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान दीपक प्रकाश जमकर सरकार पर बरसते दिखे।
इसके पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सपत्नी देवघर बैद्यनाथ मंदिर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।