वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
शाहरुख खान की हालिया रिलीज़ फिल्म पठान पर हुए विवाद को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है. जानिए उन्होंने क्या कहा है।
शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज़ से पहले भी चर्चा में थी और रिलीज़ के बाद भी सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी रिएक्शन सामने आया है।
एक इंटरव्यू में सीएम योगी ने पठान और इसके बायकॉट पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वो कलाकारों का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही सीएम ने ये भी कहा कि किसी को भी भावनाओं को भड़काने की इजाजत नहीं देनी चाहिए।
पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर देशभर में खूब हंगामा मचा था। शाहरुख खान के पुतले फूंके गए थे और कई सिनेमाघरों में तोड़फोड़ तक की गई।
विवाद ने ऐसा रंग लिया कि फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कई कट तक लगा दिए। हालांकि भारी विरोध के बावजूद फिल्म ने कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड धराशाई कर दिए हैं।