वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कारण अडानी समूह में एलआईसी का निवेश हुआ और अब आम लोगों का हजारों करोड़ रुपये डूब गया है।
पटना। जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने अडानी समूह के संदर्भ में सामने आई बातों पर ट्विट करते हुए कहा है कि ‘दाल में काला’ है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कारण अडानी समूह में एलआईसी का निवेश हुआ और अब आम लोगों का हजारों करोड़ रुपये डूब गया है। इसके बाद भी मोदी सरकार इन मुद्दों पर बात करने को तैयारी नहीं है।
ललन सिंह ने आज ट्विट किया है कि ‘अबतक जो सच्चाई उभरकर सामने आयी है, वह बताती है कि सत्ता का संरक्षण प्राप्त एक कॉरपोरेट घराने ने अबतक का सबसे बड़ा 81,000 करोड़ रुपये का आर्थिक घोटाला करके देश की अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर ही दिया है। साथ ही देश के करोड़ों लोगों ने एलआईसी (जीवन बीमा) में अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए जो निवेश किया था, वह भी अंधकारमय हो गया है।
हिंडनबर्ग के एक खुलासे से एलआईसी को एक दिन में 18,000 करोड़ का घाटा हुआ, जो इस देश के आम लोगों का पैसा था। इस मुद्दे पर सरकार संसद में बहस कराने से क्यों भाग रही है ? दाल में जरूर कुछ काला है...!’ उन्होंने ट्विट में कुछ मीडिया रिपोर्टों की कटिंग भी लगाई है।