Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खिलाड़ियों को सशक्त बना रहे खेल महाकुंभ जैसे आयोजन : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि अब देश में खेल और खिलाड़ियों को सशक्त बनाने की दृष्टि से देखा जा रहा है। पहले देश के नौजवानों में खेल का जज्बा होता था, लेकिन संसाधनों की कमी और सरकारी सहयोग का अभाव आड़े आ जाता था। अब हमारे खिलाड़ियों की इस चुनौती का समाधान हो रहा है।

05 Feb 2023

खिलाड़ियों को सशक्त बना रहे खेल महाकुंभ जैसे आयोजन : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि अब देश में खेल और खिलाड़ियों को सशक्त बनाने की दृष्टि से देखा जा रहा है। पहले देश के नौजवानों में खेल का जज्बा होता था, लेकिन संसाधनों की कमी और सरकारी सहयोग का अभाव आड़े आ जाता था। अब हमारे खिलाड़ियों की इस चुनौती का समाधान हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार दोपहर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयपुर महाखेल के प्रतिभागियों को संबोधित किया। जयपुर महाखेल का आयोजन, जयपुर ग्रामीण से लोकसभा सदस्य राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा 2017 से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान ने देश को कई खेल प्रतिभाएं दी हैं और कई पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा, “इतिहास गवाह है कि इस वीर भूमि के बच्चे अपने शौर्य से युद्ध के मैदान को खेल के मैदान में बदल देते हैं। इसलिए अतीत से लेकर आज तक जब भी देश की सुरक्षा का सवाल उठता है, तो राजस्थान के युवा किसी से पीछे नहीं रहते हैं।”

नरेन्द्र मोदी ने देश के युवाओं से ‘श्री अन्न’ यानी मोटे अनाज का ब्रांड एम्बेसडर बनने की अपील की है। उनसे इसके लाभ के बारे में स्कूल कॉलेजों में चर्चा करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मना रहा है और राजस्थान बाजरा की एक बहुत ही समृद्ध परंपरा का घर है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि कार्यक्रम में 125 से अधिक लड़कियों की टीमों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने खेल महाकुंभ को खेलों के क्षेत्र में बड़े बदलाव का सूचक बताया। उन्होंने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा बजट राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय को दिया गया है। इससे खेल प्रबंधन और खेल प्रौद्योगिकी जैसे सभी संबंधित विषयों में युवाओं को कई अवसर प्राप्त होंगे।

प्रधानमंत्री ने खेल को एक विशाल उद्योग बताया, जिसमें विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र में कई रोजगार सृजित करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि बजट में घोषित पीएम कौशल सम्मान से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। सभी खेल उपकरण छोटे और मध्यम स्तर के उद्योगों द्वारा निर्मित किए जाते हैं। पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना छोटे व्यवसायों के लिए नए अवसर पैदा करने में मदद करेगी।

जयपुर महाखेल में भाजपा सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि पिछली सरकारों में खिलाड़ी और खेलों की दुर्दशा रही, लेकिन अब सरकार खिलाड़ियों को सुविधा और सम्मान प्रदान कर रही है।

उल्लेखनीय है कि महाखेल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन शुरू हुआ था। इस आयोजन में 450 से अधिक ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों के 6,400 से अधिक युवाओं व खिलाड़ियों की भागीदारी देखी गयी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News