Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

‘बाबरी मस्जिद पर दावेदारी कायम रहेगी'- कार्यकर्ता उस्मान खान

राजनीति में आए चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के एक कार्यकर्ता उस्मान खान ने राम मंदिर के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया है. उसने कहा है कि अभी तो मंदिर बना लो, लेकिन जल्द ही हमारी नश्लें यहां बाबरी मस्जिद बनाएंगी।

05 Feb 2023

‘बाबरी मस्जिद पर दावेदारी कायम रहेगी'- कार्यकर्ता उस्मान खान

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के विवाद में भले ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया, यहां भव्य मंदिर का निर्माण भी हो रहा है। बावजूद इसके, इस मुद्दे पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही।

अब नया विवाद बिहार से सामने आया है। यहां चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर के एक सहयोगी उस्मान खान ने विवादित बयान दिया है। उस्मान ने कहा कि ‘बाबरी मस्जिद पर दावेदारी कायम रहेगी। अब इसी स्थान पर हमारी नश्लें मस्जिद बनाएंगी’।

सोशल मीडिया पर उस्मान का यह बयान काफी वायरल हो रहा है। उस्मान खान का यह वीडियो बयान नेपाल से अयोध्या जा रही शालिग्राम शिलाओं को लेकर जारी हुआ है।

वैसे तो उस्मान खान की अपनी कोई पहचान नहीं है, लेकिन वह अक्सर पीके के पीछे पीछे घूमता रहता है। इसलिए बीते कुछ समय से लोग उसे भी जानने लगे हैं। इसने दो दिन पहले एक वीडियो बनाया। इसमें उसे अफसोस हो रहा है कि बाबरी मस्जिद गिरा दी गई और दोबारा उस स्थान पर उसका निर्माण नहीं हो सका। बल्कि कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस स्थान पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।

वहीं मंदिर में भगवान राम को विराजमान करने के लिए नेपाल से लाई गई पवित्र शालिग्राम शिलाओं से भगवान राम और सीता की मूर्तियां बनाने की तैयारी हो रही हैं। अगले साल यह मंदिर 14 जनवरी से आम श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। इस डेडलाइन से पहले मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए जोर शोर से काम चल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News