Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अल्लाह हू अकबर नारे पर राष्ट्रीय संघ को एतराज नहीं करना चाहिए: एएमयू प्रोफेसर मुफ्ती जाहिद

एएमयू के रिटायर्ड प्रोफेसर मुफ्ती जाहिद ने कहा है कि अल्लाह हू अकबर नारे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एतराज नहीं करना चाहिए. छात्रों द्वारा लगाए गए अल्लाह हू अकबर के नारे से ना हिंदू, सिख, न ईसाई किसी को कोई आपत्ति नहीं है।

07 Feb 2023

अल्लाह हू अकबर नारे पर राष्ट्रीय संघ को एतराज नहीं करना चाहिए: एएमयू प्रोफेसर मुफ्ती जाहिद

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 26 जनवरी को 74 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर एनसीसी कैडेट्स के द्वारा ध्वजारोहण के दौरान धार्मिक नारे ‘अल्लाह हू अकबर’ लगाए गए थे। एएमयू कैंपस में अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने वाले छात्रों के समर्थन में एएमयू रिटायर्ड प्रोफेसर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जोरदार हमला बोलते हुए आरएसएस को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

बता दें कि अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए जाने के बाद इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और नारे लगाने वाले छात्र पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

एएमयू के रिटायर्ड प्रोफेसर मुफ्ती जाहिद ने कहा है कि अल्लाह हू अकबर नारे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को एतराज नहीं करना चाहिए। छात्रों द्वारा लगाए गए अल्लाह हू अकबर के नारे से ना हिंदू, सिख, न ईसाई किसी को कोई आपत्ति नहीं है। ये उर्दू जबान का है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग बेवकूफी की बातें कर रहे हैं। जबकि गणतंत्र दिवस के मौके पर छात्रों द्वारा लोगों में जोश भरने को लेकर अल्लाह हू अकबर का नारा लगाया गया था।उन्होंने कहा कि संघ के लोगों को धैर्य रखना चाहिए। क्योंकि ज्यादा दादागिरी चलाना भी खतरनाक होता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News