बिजनौर जिले के निवासी पांच लोगों की काश्मीर में दम घुटने से मौत हो गई । मरने वालों में पति पत्नी व उनके तीन बच्चे शामिल हैं । परिवार ठंड के कारण हीटर चलाकर कमरे में सोया हुआ था सारे दरवाजे बन्द होने के कारण सभी का दम घुटने के कारण मौत हुई।
बिजनौर जिले के निवासी पांच लोगों की काश्मीर में दम घुटने से मौत हो गई । मरने वालों में पति पत्नी व उनके तीन बच्चे शामिल हैं । परिवार ठंड के कारण हीटर चलाकर कमरे में सोया हुआ था सारे दरवाजे बन्द होने के कारण सभी का दम घुटने के कारण मौत हुई । सभी के शव बेड पर मिले हैं ।
मरने वालों में एक नवजात भी शामिल है जिसका जन्म मंगलवार शाम को ही हुआ था । इसलिए ही ठंड से बचाव हेतु हीटर चलाया गया था बिजनौर में रह रहे परिजनों ने बताया कि कल ही बेटे ने पोते को विडियो काल करके दिखाया था। हम भी उनसे मिलने के लिए जाने वाले थे पर अब हमें उनके शव लेने जाना पड़ रहा है ।
बिजनौर के कस्बा मंडावली में रहने वाले माजिद असांरी 16-17 साल से काश्मीर के कुपवाड़ा में रहकर सैलून चला रहे थे ।शादी के बाद वहीं रह रहे थे उनके दो बेटे थे, मरने वालों में माजिद व उनकी पत्नी (30 वर्ष) शहाना, दो बेटे फैजान (7), अबूजर (5) व नवजात शिशु सहित पांच की मौत हुई है ।