वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पठान में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए हैं। यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
शाहरुख खान की फिल्म पठान देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धमाल मचा रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर तहलका मचा दिया है। इस बीच बुधवार को राज्यसभा में भी पठान की गूंज सुनने को मिली।
सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने राज्यसभा में किंग खान की फिल्म की जमकर तारीफ की। अपने भाषण में डेरेक ने कहा कि पठान सरकार को आईना दिखा रही है। इस फिल्म ने वह कर दिखाया है जो कोई राजनीतिक पार्टी नहीं कर सकी है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि भारत विविधता वाला देश है। फिल्म में भी लाइनों के माध्यम से यही बताया गया है। मैं फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का अभिनंदन करता हूं जिन्होंने ऐसी फिल्म बनाई। जो हम नहीं कर सके, वह शाहरुख खान, डिंपल कपाड़िया और जॉन अब्राहम ने करके दिखा दिया है।
हमनें उनसे बहुत कुछ सीखा हैं। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ग्लोबल अम्बेसडर से मत उलझिए। आपने बॉलीवुड का बायकॉट करने के लिए कहा और उन्होंने इस तरह की फिल्म बनाकर एक खूबसूरत संदेश दिया।