Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सपा नेता के जेल स्थानान्तरण पर भड़के शिवपाल, भाजपा सरकार की कारवाई पर किया सवाल

सपा नेता के जेल बदलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भड़क गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह पारदर्शी लोकतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल है।

09 Feb 2023

सपा नेता के जेल स्थानान्तरण पर भड़के शिवपाल, भाजपा सरकार की कारवाई पर किया सवाल

रायबरेली। सपा नेता के जेल बदलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भड़क गए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह पारदर्शी लोकतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल है। गुरुवार को एक ट्वीट में शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

दरअसल शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को जेल में निरूद्ध सपा नेता से मिलने आने वाले थे, लेकिन आज उक्त सपा नेता को सुल्तानपुर जेल भेज दिया गया। शिवपाल सिंह यादव ने इसी को लेकर ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने जेल में निरूद्ध आरपी यादव से मुलाकात के लिए जेल प्रशासन से आग्रह किया था।

इसके बावजूद आनन-फानन में उन्हें सुल्तानपुर जेल स्थानान्तरित कर दिया गया। भाजपा सरकार की यह कारवाई निष्पक्ष लोकतंत्र व पारदर्शी न्यायिक व्यवस्था पर सवाल है। उन्होंने अपने ट्वीट के साथ एक पत्र भी लगाया है, जिसमें उनके द्वारा जेल में आरपी यादव से मुलाकात करने की अनुमति देने का आग्रह किया गया है।

शिवपाल सिंह यादव के इस ट्वीट के बाद से स्थानीय सपा नेताओं में भी आक्रोश है और इसके ख़िलाफ़ आंदोलन करने की बात कही जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरपी यादव 2019 में हुए एक छात्र के हत्याकांड में आरोपित हैं और ढाई साल जेल में रहने के बाद इस समय वह जमानत पर बाहर हैं। पिछले शनिवार को उन्हें इस मामले में गवाहों को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से वह रायबरेली जेल में निरूद्ध थे।सपा महासचिव शिवपाल सिंह का कल उनसे मिलने का कार्यक्रम था, जिसके लिए सपाइयों में भी उत्साह था और उनके स्वागत की तैयारी की जा रही थी।

2019 में डीफार्मा के एक छात्र आदित्य यादव की सोमू ढाबे में पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद रायबरेली में बड़ा आंदोलन हुआ था। इस चर्चित हत्याकांड में कई सपा नेताओं को नामजद किया गया था।मामले में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आरपी यादव पर भी मुकदमा दर्ज हुआ था और उन्हें जेल जाना पड़ा था।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News